ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर युवती की मौके पर मौत…युवक गंभीर घायल!

भिलाई:(प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रायपुर से भिलाई आने वाले मार्ग पर चरोदा जीआरपी चौकी के पास रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुआ। मृतका की पहचान 27 वर्षीय गूंजा चतुर्वेदी, निवासी सुभाष मार्केट, जोन-2, वार्ड 31, बापू नगर खुर्सीपर के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक 41 वर्षीय दीपक मोंगराज, निवासी ओडिया मोहल्ला, वार्ड 33, खुर्सीपार भिलाई है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से रायपुर की ओर से भिलाई आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ, इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को अपनी चपेट में ले लिया। घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!