BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवकों पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मार तलवार-डंडों से किया लहूलुहान..दो युवक गंभीर घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु ठाकुर) सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह स्थित अपोलो चौक के पास शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि पहले आरोपियों ने तेज रफ्तार मालवाहक वाहन से टक्कर मारी, फिर वाहन से उतरकर तलवार, वाइपर और डंडों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार लिंगियाडीह निवासी निखिल ध्रुव (16 वर्ष) अपने साथियों आदित्य महंत उर्फ रिंकू और रवि गंधर्व के साथ शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अपोलो चौक के पास दिलीप पाटिल के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान चिंगराजपारा की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने लापरवाहीपूर्वक दोनों युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद वाहन से उतरे बांड्या और बउआ, जबकि कार से पहुंचे अमन नायडू ने साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने वाइपर, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में आदित्य महंत के कान, गले, सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि रवि गंधर्व की आंख, सिर और दोनों पैरों में गंभीर घाव हुए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए), 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। लगातार हो रही मारपीट और जानलेवा हमलों की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...