BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

कोनी में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला शुरू..पहले दिन 200 से अधिक युवाओं को नियुक्ति, आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मॉडल आईटीआई कोनी में 12 एवं 13 फरवरी को दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले की शुरुआत हुई। मेले में 26 निजी कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। संभाग आयुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने मेले का निरीक्षण कर युवाओं एवं नियोक्ता कंपनियों से संवाद किया। अधिकारियों ने आईटीआई प्रबंधन को पुराने ट्रेड बंद कर नई तकनीक आधारित रोजगारमूलक कोर्स शुरू करने तथा कंपनियों के साथ एमओयू करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षण और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। पहले दिन संभाग के विभिन्न जिलों से 1300 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जिनमें से 800 से अधिक युवा मेले में शामिल हुए। 329 युवाओं का प्राथमिक चयन और 207 युवाओं का अंतिम चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों में राजकुमार पटेल और अभिषेक बंजारे को कोरबा की एक कंपनी में टेक्निशियन पद पर 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मेले में वित्त, कृषि, मेडिकल, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, इंश्योरेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग चार हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जो 13 फरवरी को भी संचालित होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...