BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अनधिकृत अनुपस्थिति पर कार्रवाई..आयुर्वेद औषधालय सेवक निलंबित!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय आयुर्वेद औषधालय घुटकू में पदस्थ औषधालय सेवक ऋषिकेश भारद्वाज को लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वे 28 अक्टूबर 2025 से अपने कर्तव्यों से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिला आयुष अधिकारी, बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कलेक्टर बिलासपुर के अनुमोदन पश्चात तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया। उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय आयुर्वेद औषधालय पुडू, जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की लकड़ी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार! हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का 6 घंटे में खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार! कृषि विभाग दफ्तर में बवाल; जानकारी मांगने पर पत्रकार को पीटा, वकील से धक्का-मुक्की..वीडियो वायरल! बिलासपुर; एनएसयूआई के प्रदर्शन के बाद प्रशासन सक्रिय: निजी स्कूलों की फीस अनियमितताओं पर सख्ती, शासन... बालोद में तेज रफ्तार पिकअप पलटी: चौथिया कार्यक्रम में जा रहा था यादव परिवार; 35 से ज्यादा लोग थे सवा... बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर सख्ती: बिना अनुमति चल रहा था खनन कार्य, तुरकाडीह में बोर मशीन जब्त! बिलासपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: सकरी, पचपेड़ी समेत कई क्षेत्रों में जांच, 2 हाइवा और... बिलासपुर; रतनपुर क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में पीछा कर तस्कर पकड़ा: 1.22 करोड़ का 245 किलो गांजा जब्त... भवानी राईस मिल में दर्दनाक हादसा: धान की छल्ली गिरने से हमाल की मौत...औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों क... बिलासपुर; पेट्रोल खरीदकर उठाया खौफनाक कदम: गतौरी के पास युवक ने खुद को आग लगाई.. हालत गंभीर!