ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में युवक की गिरफ्तारी के बाद मां की मौत; मोहल्ले में आक्रोश..अवैध शराब मामले में कार्रवाई!

कोरबा:(प्रांशु क्षत्रिय) मानिकपुर चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के आरोप में युवक की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां की कथित तौर पर सदमे में मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगलवार को युवक को हिरासत में लिया था। परिजनों का कहना है कि गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस का रवैया कठोर था, जिससे परिवार मानसिक आघात में आ गया। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और नियमानुसार कार्रवाई की गई है। सीएसपी कोरबा प्रतिक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....