ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
कोरबा में ब्लेड से जानलेवा हमला…पिता व दो बेटे पर FIR दर्ज!

कोरबा:(प्रांशु क्षत्रिय) पाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता और उसके दो बेटों ने घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाली में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
