ChhattisgarhRaftaar News Cg

बीजापुर में पोटाकेबिन घोटाला फूटा; फर्जी उपस्थिति के सहारे राशन–शिष्यवृत्ति में लाखों की हेराफेरी, चार अधीक्षक सस्पेंड!

बीजापुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पोटाकेबिन (आवासीय विद्यालयों) में फर्जी उपस्थिति दर्ज कर राशन और शिष्यवृत्ति मद में लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। संयुक्त संचालक शिक्षा के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद चार अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि अभिलेखों में छात्रों की उपस्थिति 100 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जबकि मौके पर कई विद्यालयों में आधे से भी कम छात्र मौजूद मिले। जुलाई से अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित रहने के बावजूद उनके नाम पर नियमित रूप से राशन और सब्जी की खरीदी दर्शाई गई। रिपोर्ट में सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि करते हुए अधीक्षकों की कथित मिलीभगत से शासन को लाखों रुपये की क्षति का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा संदिग्ध या लंबे समय से अनुपस्थित छात्रों के नाम पर भी शिष्यवृत्ति राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए चारों अधीक्षकों को निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच जारी है और दोषियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निलंबित अधीक्षक………

आदित्य ठाकुर, भटवाड़ा,
लक्ष्मीनारायण ओढदल, सेण्ड्रापल्ली,
पुष्पलता सोनी, संगमपल्ली,
रघुनंदन मौर्य, भटवाड़ा।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...