BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मैगी बनाने की बात पर पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा… शराबी पति के खिलाफ मामला दर्ज!

बिलासपुर(प्रांशु क्षत्रिय) शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता काजल तिवारी (26) मूलतः कोरबा की रहने वाली है और उसकी शादी फरवरी 2022 में सरकंडा निवासी अंकित तिवारी से हुई थी।शिकायत के अनुसार, आरोपी पति शादी के कुछ महीनों बाद से ही नशे में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था। 23 जनवरी 2026 की रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और देर रात मैगी बनाने की बात पर विवाद करते हुए पत्नी को हाथ-मुक्कों, लातों और लोहे की पाइप से बेरहमी से पीटा।घटना के बाद महिला ने फोन कर अपने माता-पिता को जानकारी दी। अगले दिन उसके पिता उसे कोरबा ले आए, जहाँ उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोरबा पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर केस डायरी विवेचना के लिए बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...