ChhattisgarhRaftaar News Cg

श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ उबाल, हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज, हालात तनावपूर्ण…..

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शनिवार को श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में बड़ा जन आंदोलन खड़ा हो गया। प्रस्तावित सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों गांवों से हजारों ग्रामीण, महिलाएं और युवा 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रॉलियों के काफिले के साथ छुईखदान की ओर निकले। छुईखदान की सीमा पर पुलिस ने ग्रामीणों की रैली को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। ग्रामीण पैदल ही आगे बढ़े और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर 11 दिसंबर को होने वाली जनसुनवाई रद्द करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि खदान से पानी के स्रोत सूखेंगे, खेती प्रभावित होगी और पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। इस बीच, विचारपुर, बुंदेली, पंडरिया और संडी के ग्रामीणों ने ज्ञापन देने के बाद राजनांदगांव–कवर्धा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। भीड़ को हटाने पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि जब तक जनसुनवाई रद्द नहीं होती और परियोजना से जुड़े फैसले वापस नहीं लिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा। परियोजना के खिलाफ विरोध को ताकत इस बात से भी मिली है कि 10 किमी दायरे के 39 गांवों ने लिखित आपत्ति दर्ज की है। कई ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर खदान को मंजूरी नहीं देंगे। उधर, प्रशासन अलर्ट पर है। एसपी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह आंदोलन अब सिर्फ जमीन का नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा और अस्तित्व की लड़ाई बन गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...