ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई में दर्दनाक हादसा; गाय से टकराई बाइक..ट्रक के पहिए तले कुचला युवक!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उमदा रोड पर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े, जिसमें से एक युवक ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर मौके पर ही मौत का शिकार हो गया। यह पूरा हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। बाइक चला रहे युवक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन टक्कर होने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे बैठा युवक सीधे बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। हादसे में मारे गए युवक की पहचान सुरडुंग निवासी नीलेश कुर्रे के रूप में हुई है। बाइक पर उसके साथ उसका दोस्त भीमा उमदा था, जो हादसे में घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक उमदा शराब भट्टी से शराब पीकर घर लौट रहे थे। थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज के अनुसार, घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...