ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, मामूली विवाद में खौफनाक कदम, लगे 8 टाके इलाज जारी……..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। मामूली विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट दिया। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला की है। यहां रहने वाला 33 वर्षीय अनिल राठिया, जो पेशे से राजमिस्त्री है, की शादी करीब 13 साल पहले विमला राठिया से हुई थी। रविवार दोपहर करीब 1 बजे विमला अपनी ननंद से किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा कर रही थी। विवाद बढ़ने पर पति अनिल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान पत्नी गुस्से में आगबबूला हो गई और पति से झगड़ने लगी। देखते ही देखते उसने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट लिया। घटना के बाद अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट में आठ टांके लगाए। इलाज के बाद होश में आए पीड़ित ने लैलूंगा थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...