BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कलेक्टर जनदर्शन में उमड़ी भीड़..जर्जर स्कूल भवन, सड़क-नाली और तालाब मार्ग पर उठी मांगें!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और शहरी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। लगभग 50 से अधिक आवेदकों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मुद्दों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन और अपर कलेक्टर एसएस दुबे भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत धौराभाठा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला भवन और अतिरिक्त कक्ष की जर्जर स्थिति की शिकायत करते हुए दुर्घटना की आशंका जताई। आयुक्त ने डीईओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। संत कबीरदास नगर वार्ड 11 में सड़क और नाली निर्माण, तालापारा में अग्निकांड से क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता, मोपका वार्ड 48 में जोगनिन जोगिया तालाब का मार्ग बंद किए जाने, करबला रोड में मकान पर कब्जे तथा तखतपुर के दर्री गांव में जमीन सीमांकन जैसे मामलों पर भी सुनवाई हुई।

संबंधित प्रकरणों को एसडीएम और नगर निगम अधिकारियों को सौंपा गया। जनदर्शन में वृद्धावस्था पेंशन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाने की शिकायत भी सामने आई, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...