BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में 1 जनवरी से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू, देर से आने पर वेतन कटेगा……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला कलेक्टोरेट समेत सभी विभागीय दफ्तरों में 1 जनवरी से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। यह सिस्टम सीधे वेतन से जुड़ा रहेगा। देर से आने या अनुपस्थित रहने पर तनख्वाह अपने आप कट जाएगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में इस व्यवस्था की तैयारी के निर्देश दिए। नई प्रणाली मोबाइल ऐप आधारित होगी, जो कार्यालय या उसके 100 मीटर दायरे में ही काम करेगी। किसी भी कर्मचारी द्वारा घर से या दूसरे व्यक्ति के फोन से उपस्थिति लगाना संभव नहीं होगा। सुबह उपस्थिति के साथ शाम को वापसी पर भी बायोमेट्रिक दर्ज करनी होगी। कलेक्टर ने कहा कि इससे समय पर कार्यालय पहुंचने और कार्य संस्कृति में पारदर्शिता बढ़ेगी। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। नोडल अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने और खरीदे गए धान की स्टैकिंग का सत्यापन करने के निर्देश दिए। बारदाना उपलब्धता, धान की मात्रा और रिकॉर्ड का मिलान सुनिश्चित करने को कहा गया। किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अवैध उत्खनन पर कठोर कार्रवाई करने, वन क्षेत्र में शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समय पर पूरी करने और जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी। कोयला और राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा। बिना तिरपाल ढके वाहन पाए जाने पर आरटीओ और पर्यावरण विभाग संयुक्त कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर ने बंद हो चुकी सरकारी योजनाओं के बैंक खातों को एक सप्ताह के भीतर बंद कर उसमें जमा राशि शासन के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए। गोधाम योजना, छात्रवृत्ति वितरण, पीएम सूर्यघर योजना, सांसद खेल महोत्सव और यूथ फेस्टिवल की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...