BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षार्थी युवक ने की आत्महत्या..किराए के मकान में फांसी पर लटका मिला शव!

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिल नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह निवासी आकाश कुमार पंडा (26) के रूप में हुई है। वह कपिल नगर में अकेले रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार शाम उसके दोस्तों ने कमरे का दरवाजा बंद पाया। कई बार आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जबकि अंदर से मोबाइल की घंटी बजती सुनाई दी। शक होने पर दोस्तों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार सुबह परिजनों के आने के बाद दरवाजा खोलकर शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...