ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

‘स्पा सेंटर’ में देह व्यापार का भंडाफोड़; अलग-अलग कमरों में 3 महिलाएं मिली..संचालक व होटल मैनेजर गिरफ्तार, पीटा एक्ट में मामला दर्ज!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में चल रहे अवैध देह व्यापार का रायगढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त रेड कार्रवाई में स्पा संचालक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से तीन महिलाएं मिलीं, जबकि मोबाइल, नकदी, दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली थाना और साइबर सेल की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की। पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही पुलिस ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में संचालक विनयकांत बरगट (43) निवासी दुर्ग ने ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह (48) निवासी बीडपारा रायगढ़ को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, 6 हजार रुपये नगद (पाइंटर द्वारा दिए गए), स्पा से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं वर्ष 2024 से किरायानामा जप्त किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी का सख्त संदेश……

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा और अवैध शराब जैसे अनैतिक कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...