BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने आम राहगीरों को धारदार चाकू लहराकर डराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार स्थित मछली मार्केट के पास एक युवक आम सड़क पर चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल दबिश दी। पुलिस ने मौके से शुभम कुशवाहा (22 वर्ष) निवासी मनोहर लॉज के पास, शनिचरी बाजार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
