ChhattisgarhRaftaar News Cg

सब्जी बनाने को लेकर विवाद..गर्भवती पत्नी की डंडे से हत्या; 2 साल की बच्ची संग फरार आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोठीपहरी कुरूम ढोढा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद में पति ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी दो वर्षीय बच्ची को लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 6 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आवेश में आकर स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा (27), निवासी ग्राम ढोढ़ीबहार, चौकी दोकड़ा ने अपनी पत्नी कमला विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका छह माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट बताया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(3) के तहत अपराध दर्ज कर उसे उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है। डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...