ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

किराये के नाम पर ट्रेलर हड़पा, डाला बेचकर फरार..जीपीएस से खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) घरघोड़ा थाना क्षेत्र में होटल संचालिका से ट्रेलर किराये पर लेकर उसका डाला बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीपीएस लोकेशन की मदद से पुलिस ने ट्रेलर का इंजन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचनपुर निवासी मीना चौहान (48) ने 7 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने ट्रेलर क्रमांक CG-13-LA-4176 दो वर्ष पूर्व 16 लाख रुपये में खरीदा था। दस्तावेज लंबित होने के दौरान परमेश्वर चौहान ने कागजात बनवाने और 85 हजार रुपये प्रतिमाह किराया देने का झांसा देकर 20 जनवरी को अपने साथी लीलाम्बर चौहान के साथ ट्रेलर ले लिया। बाद में दोनों संपर्क से बाहर हो गए। संदेह होने पर जीपीएस ट्रैकिंग से वाहन की लोकेशन कुंजारा (लैलूंगा) में मिली, जहां केवल इंजन खड़ा था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ट्रेलर का डाला बिलासपुर में बेच दिया था और इंजन बेचने की फिराक में थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू की टीम ने आरोपी परमेश्वर चौहान (45) और लीलाम्बर प्रसाद चौहान (36) को गिरफ्तार कर ट्रेलर का इंजन जब्त किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 316(2), 316(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...