BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन; 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 11 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों निवासी शिवनारायण वर्मा (40) अपने घर में अवैध महुआ शराब बनाकर बिक्री की तैयारी में है। सूचना पर कोनी पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता के 4 प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...