BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
VIDEO; बिलासपुर में महिला पर चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात……



बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी में महिला सुरक्षा को लेकर फिर चिंता बढ़ गई है। तोरवा थाना क्षेत्र के शंकरनगर में स्कूटी से घर लौट रही एक महिला पर दो युवकों ने चलते वाहन से चाकू से हमला कर दिया। घटना नकटी भवानी मंदिर के पास की है, जिसमें महिला के कंधे में चोट आई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए, जबकि आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है।




YOUTUBE RAFTAAR NEWS
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
