ChhattisgarhRaftaar News Cg

 खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट में विस्फोट, 9 माह की बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। पुराने टायर गलाने के दौरान प्लांट में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक 9 महीने की मासूम बच्ची भी चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान मशीन का ढक्कन खोलते ही अंदर ऑक्सीजन पहुंची और तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास काम कर रहे मजदूर आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मंगल कार्बन प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर सड़क निर्माण के लिए उपयोग होने वाला ऑयल तैयार किया जाता है। हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और कर्मचारी जानकारी देने से बचते नजर आए, जिससे लापरवाही के आरोप भी लगने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्लांट को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...