BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में पैसे के लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के भट्ठाटोला इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर युवक पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक पेंड्रा निवासी राकेश जायसवाल अपने मित्र रुपेश जायसवाल के घर पर था। इसी दौरान कुंजीलाल जायसवाल, उसका बेटा निहाल और उनके साथ कई लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वे हथियारनुमा डंडों और रॉड के साथ घर में घुसे, गाली-गलौच की और राकेश को बाहर खींचकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए बुजुर्गों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। हमले में राकेश बेहोश हो गया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!