ChhattisgarhRaftaar News Cg

खेत में फांसी लगाकर किसान ने की आत्महत्या, मानसिक बीमारी से था परेशान…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पखनापारा गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रेशम लाल यादव (45 वर्ष) है। वह पिछले करीब 10 वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और घरेलू स्तर पर उसका इलाज चल रहा था। मृतक के छोटे भाई अजय कुमार यादव (28) ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद रेशम लाल घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले। सुबह खेतों में काम कर रहे किसानों ने अकली कंवर के खेत में लहुट खार पर शव देखा। बाद में रेशम लाल की पत्नी सोमवारी बाई ने पहचान की। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...