BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तंत्र-मंत्र के नाम पर ढाई लाख लेकर ढाई करोड़ का झांसा, ठगी गिरोह पकड़ा गया……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के बिल्हा इलाके में अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तंत्र-मंत्र के जरिए “पैसों की बारिश” कराने का लालच देकर ठगों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में पुलिस ने दो पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना विजय राज लोगों को झांसे में लेने का काम करता था। वह ज्यादा पैसा मिलने का सपना दिखाकर पीड़ितों को भरोसे में लेता, फिर खुद को पंडित बताने वाले साथियों के पास भेजता। आरोपी सुनसान जगह पर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का दिखावा करते और ढाई लाख रुपये चढ़ाने पर ढाई करोड़ मिलने का दावा करते थे। गिरोह में शामिल महिलाएं पीड़ितों से भावनात्मक बातें कर उनका विश्वास जीतती थीं। जैसे ही पैसे मिलते, आरोपी किसी बहाने से चमत्कार के लिए समय मांगते और फिर गायब हो जाते। शिकायत मिलने पर बिल्हा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह आसपास के जिलों में भी सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि पैसों को दोगुना-तिगुना करने या चमत्कार के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहें और ऐसी किसी भी जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...