BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत की प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को मारा चाकू..मौके पर मौत, जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या..मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत की वजह!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गणेश कॉलोनी मंगला में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के भांजे के रूप में हुई है। मामूली लगने वाला मोबाइल ब्लॉक करने का मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई और प्रेमिका हत्यारिन बन गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती रौशनी सूर्यवंशी 22 वर्ष निवासी झलमला, थाना सीपत का मृतक युवक कामता प्रसाद मधुकर 25 वर्ष से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा था, जिससे वह नाराज़ और आक्रोशित थी। इसी नाराज़गी में युवती मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चाकू लेकर युवक के कमरे पर पहुंची। कामता प्रसाद मधुकर पिता बीज राम मधुकर, मूलतः ग्राम कर्रा, खूंटाघाट का निवासी था और वर्तमान में गौरी गणेश कॉलोनी मंगला में किराये के मकान में रहकर बिलासपुर के हरि चटनी होटल में काम करता था। कमरे में पहुंचते ही दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प और विवाद में बदल गई। सूत्रों के अनुसार युवती ने पहले युवक को डराने के इरादे से चाकू निकाला था, लेकिन विवाद बढ़ते ही उसने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवकों को एम्बुलेंस में रखा गया इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमरे को सील कर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...