ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर में डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, चोरी की नीयत से घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग दंपत्ति की कर दी हत्या… 4 आरोपी गिलफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में हुए बुजुर्ग दंपत्ति के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की सुबह गांव में रहने वाले 70 वर्षीय संतराम साहू और उनकी 65 वर्षीय पत्नी श्यामबाई साहू का शव घर में खून से लथपथ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की नीयत से बुजुर्ग दंपत्ति के घर में प्रवेश किया था। इसी दौरान संतराम साहू के जाग जाने पर आरोपियों के साथ संघर्ष हुआ, जिसके बाद उन्होंने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से सोने का हार और चांदी के पायल लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में साइबर सेल और मुलमुला थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए नकली बाल, मास्क और टोपी का इस्तेमाल किया था। वारदात में प्रयुक्त चाकू, लूटा गया सोने का हार, चांदी के पायल और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर (24), सुरेन्द्र यादव (25), श्यामरतन दिनकर (53) और विजेन्द्र पाल दिनकर (26) सभी निवासी ग्राम खपरी, थाना मुलमुला। पुलिस के अनुसार, सुरेन्द्र यादव इस पूरी घटना का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसे पहले से मृतक के घर की स्थिति और वहां धन होने की जानकारी थी। वहीं अन्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने, रेकी करने और फरार होने में सहयोग किया। इस पूरे मामले में थाना मुलमुला और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांजगीर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!