BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ड्रोन की नजर में आए नशे के अड्डे, सिरगिट्टी में 10 युवक पकड़े गए…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत करते हुए पुलिस ने अब ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी शुरू कर दी है। इसी तकनीकी निगरानी के तहत पुलिस ने सिरगिट्टी इलाके में देर रात कार्रवाई करते हुए नशा कर रहे युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। ड्रोन कैमरे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, जहां 10 युवक नशे की हालत में पाए गए। सभी को मौके पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए युवकों को सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराई और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई भी की। वहीं इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे कुछ अन्य लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में नशा करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ड्रोन सहित आधुनिक तकनीकों के जरिए असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...