BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर में सूने मकान में चोरी का खुलासा; चंद घंटों में 2 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद..टुल्लू पंप व एल्यूमिनियम के बर्तन चोरी कर भागे थे आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना रतनपुर पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास निवासी मदनपुर ने 1 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 जनवरी को घर में ताला लगाकर बिलासपुर काम से गया था। रात करीब 10:30 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और एल्यूमिनियम के तीन बड़े बर्तन व टुल्लू पंप गायब थे। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मदनपुर के रोशन माथुर (20) एवं जलेश्वर कुमार साहू (22) संदिग्ध हालत में बर्तन ले जाते देखे गए हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन एल्यूमिनियम बर्तन एवं टुल्लू पंप, कुल कीमत लगभग 10,000 रुपये, बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....