Raftaar News Cg

बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही…! सरकंडा थाना क्षेत्र के गांजा बिक्री करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर खमतराई आवास सरकंडा बिलासपुर से आरोपी शंकर गौरहा, बम्हर मंदिर चांटीडीह के पास से आरोपी शिवम सोनी तथा लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा से आरोपिया श्रीमती राधा राजपूत द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते पाये जाने पर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी के दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 01 किलो 200 ग्राम, 01 किलो 100 ग्राम तथा 01 किलो 160 ग्राम कुल 3 किलो 460 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपियो के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

ये है तीन प्रकरण के तीन आरोपी:-

1. शंकर गौरहा पिता सूरज गौरहा उम्र 24 साल साकिन अटल आवास खमतराई थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. 

2. शिवम सोनी पिता स्व. गोपीनाथ सोनी उम्र 22 साल साकिन बम्हर मंदिर के पास चांटीडीह थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

 3. श्रीमती राधा राजपूत पति पीला राम राजपूत उम्र 52 साल साकिन लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

सरकंडा थाना की उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उनि. सत्यनारायण देवांगन, सउनि.देवेन्द्र तिवारी, सउनि. जीवन जायसवाल म.प्र., आर. संगीता नेताम, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने... बिलासपुर: उधारी में सामान नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार महिला को डंडे से पीटा..सिम्स में चल रहा ... ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रद्द करने की मांग; AIDSO का बिलासपुर में प्रदर्शन! बिलासपुर: दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 10 मामलों में सोने-चांदी के जे... सीपत; ट्रेलर से दो टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये के टायर और वारदात में इस्तेम... शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, चार महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार! सीपत में मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़कर उड़ाई 7 बैटरियां, छह आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; गाड़ी मोड़ने के दौरान हुआ विवाद, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार!