BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में चोरी का खुलासा, जीआरपी ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी की वारदात का खुलासा जीआरपी बिलासपुर ने महज 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया एप्पल लैपटॉप, आईपैड, पासपोर्ट, दस्तावेज और कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 30 अक्टूबर को यात्री प्रज्वल शरद घाडगे ने ट्रेन में अपना बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बैग में करीब 1.70 लाख रुपए का सामान था। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले से संजय दास महंत, संदीप दास और आलोक कुमार प्रधान को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 2.30 लाख रुपए का माल बरामद हुआ। पुलिस अब अन्य बरामद संपत्ति के मालिकों की तलाश में जुटी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
