BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दिनदहाड़े कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग..3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना तारबाहर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार में दिनदहाड़े आग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपियों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया। प्रार्थी दीपक सिंह निवासी विनोबा नगर ने 1 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भांजे श्रेयांस सिंह कंडा और उसके साथियों ने घर के बाहर खड़ी हुंडई कार (सीजी 10 ए क्यू 9087) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी श्रेयांस सिंह कंडा (21) निवासी मंगला चौक, मौरिस रोडनी मार्टिन (19) निवासी विनोबा नगर तथा आनंद दास (20) निवासी दयालबंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!