BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईकोर्ट चैतन्य बघेल की याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कई दिनों तक चली दलीलों के बाद जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया। फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में दावा किया कि शराब घोटाले की अवैध कमाई से चैतन्य बघेल को लगभग 16.70 करोड़ रुपए मिले। एजेंसी के अनुसार घोटाले की ब्लैक मनी को रियल एस्टेट में घुमाया गया और करीब 1000 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। ED का कहना है कि बघेल डेवलपर्स के विठ्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में घोटाले के पैसों का निवेश हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि प्रोजेक्ट पर वास्तविक खर्च 13–15 करोड़ रुपए था, लेकिन दस्तावेजों में सिर्फ 7.14 करोड़ रुपए दिखाए गए। इसके अलावा ठेकेदार को 4.2 करोड़ रुपए नकद भुगतान का दावा किया गया, जो बहीखातों में दर्ज नहीं है। अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार दोनों ही राजनीतिक खेमों में बढ़ती सरगर्मी के साथ किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...