ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तड़के मुठभेड़ में डकैत गिरोह का मास्टरमाइंड घायल, सात आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर चांपा जिले में आज तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बीते दो दिनों में डकैती और हत्या के प्रयास की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह का सरगना रामनाथ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुबह-सुबह घेराबंदी के दौरान आरोपी रामनाथ ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले दो रातों में जिले के अलग-अलग इलाकों में कुल पांच वारदातों को अंजाम दे चुका था। इन घटनाओं में डकैती के साथ जानलेवा हमले भी शामिल हैं। पूरा मामला थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों की कड़ी भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे और खुलासे होने की संभावना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...