BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

सीपत में मंडल कार्यकारिणी की हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर की गई चर्चा, शोकसभा के बाद पंडितों का हुआ सम्मान, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के सीपत मंडल में मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को विश्राम गृह परिसर में संपन्न हुई। राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ हुए बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक द्वारिकेश पांडेय, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रामप्यारी यादव व अनूसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य फिरत अनंत ने प्रस्तावित भाषण दिए।

इस दौरान भारत में एक नया इतिहास रचकर तीसरी बार प्रधामनंत्री बनने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई देते मंडल के कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया गया। जिनकी मेहनत से भारत में भाजपा की तीसरी बार सरकार बन पाई। तत्पश्चात 21 जुलाई से 29 सितंबर के बीच चलने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की चर्चा की गई और बैठक के दौरान शोकसभा कर जनसंघ के कार्यकर्ता हरवंश पाटनवार व बद्री प्रसाद यादव के लिए मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रामनाथ तिवारी व आभार अभिलेष यादव ने किया। बैठक के दौरान किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक द्वारिकेश पांडेय, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रामप्यारी यादव, महामंत्री अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता बलराम पाटनवार, बांके बिहारी गुप्ता, मदन पाटनवार, रामनाथ तिवारी, संजू यादव, शिव यादव, रमन गिरी गोस्वामी, देवेश शर्मा, नारायण साहु, संतोष साहु, उर्वीजेश कौशिक, नागेश्वर ठाकुर, मन्नू यादव, अभिमन्यु ठाकुर, मुरली मनोहर, निर्दोष चंद्राकर, संतोष यादव, सीनू पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

मंडल महामंत्री अभिलेष ने पंडितो का किया सम्मान:-

मंडल कार्यसमिति की बैठक उपरांत सीपत मंडल के महामंत्री अभिलेष यादव ने प्रत्येक वर्ष की भांति गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बैठक में शामिल पंडितों (महराज) का साल श्रीफल भेंट कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...