ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

देवर ने भाभी को शराब पिलाकर शादी का दबाव डाला, इनकार पर गला घोंटकर की हत्या, रात भर सोया रहा लाश के पास……

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। यहां देवर ने अपनी भाभी को शराब पिलाई और शादी करने का दबाव बनाने लगा। भाभी ने लोकलाज का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया तो गुस्साए देवर ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी रातभर भाभी की लाश के पास सोता रहा। मृतका का नाम प्रीति सेमरे 35 वर्ष है, जो दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 17 में किराए के मकान में अपनी मां और बेटी के साथ रहती थी। आरोपी का नाम अमन कुमार सेमरे है, जो मृतका का देवर है। मौके से पुलिस को शराब की 15 बोतलें बरामद हुई हैं। 2 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे प्रीति की मां छाया बाई अपनी नातिन के साथ घर लौटीं। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई। तभी आरोपी अमन बैग लेकर भागने लगा, लेकिन मोहल्लेवालों ने पकड़ लिया। जब घर के अंदर देखा गया तो प्रीति की लाश चादर से ढकी मिली। जानकारी के मुताबिक, प्रीति की शादी अमन के बड़े भाई पप्पू सेमरे से हुई थी। पप्पू जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम अटेंडर था और बीमारी के चलते 19 जुलाई 2023 को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रीति को अनुकंपा नियुक्ति पर दल्लीराजहरा 100 बिस्तर अस्पताल में स्वीपर की नौकरी मिली। परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद अमन ने प्रीति से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। अक्सर वह जबरदस्ती शराब पिलाता और शादी का दबाव बनाता था। मौका पाकर वह रायपुर से दल्लीराजहरा आता-जाता रहता था। दल्लीराजहरा CSP डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि आरोपी ने शादी और अवैध संबंध को लेकर विवाद के बाद नशे में गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में BNS की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...