BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BJYM में बड़ा फेरबदल; विश्वजीत बने बिलासपुर उत्तर मंडल अध्यक्ष, 15 मंडलों में नई टीम घोषित!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर शहर में नए नेतृत्व की घोषणा की है। युवा नेता विश्वजीत ताम्रकार को बिलासपुर उत्तर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शहर के कुल 15 मंडलों के लिए भी अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा की गई है। विश्वजीत ताम्रकार संगठन में पहले भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। छात्र जीवन से ही सक्रिय रहे विश्वजीत एबीवीपी से जुड़े रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। नियुक्ति के बाद विश्वजीत ताम्रकार ने कहा “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। युवाओं तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को मजबूती से पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।” भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा। मंडल अध्यक्षों की सूची में बिलासपुर पश्चिम से लेकर काठाकोनी तक कुल 15 मंडलों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों से पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और युवा शक्ति को आगे लाने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजयुमो की इस नई नियुक्ति से बिलासपुर शहर की राजनीति में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल सकती हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!