BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

यूजीसी विनियम 2026 पर बवाल; बिलासपुर में राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 का विरोध, नियमों में संशोधन की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन से जुड़े यूजीसी विनियम 2026 को लेकर बिलासपुर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन नियमों पर आपत्ति जताते हुए भारत सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र भेजकर संशोधन अथवा निरस्तीकरण की मांग की है। महासभा का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 से लागू नए विनियमों में सामान्य वर्ग के छात्रों और प्राध्यापकों के अधिकारों की अनदेखी की गई है। संगठन का कहना है कि यदि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र द्वारा सामान्य वर्ग के छात्र या शिक्षक के खिलाफ शिकायत की जाती है, तो सीधे कार्रवाई का प्रावधान नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। उनका दावा है कि आरोपित व्यक्ति को प्रारंभिक स्तर पर पर्याप्त अवसर और निष्पक्ष जांच का भरोसा स्पष्ट रूप से सुनिश्चित नहीं दिखता। महासभा ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि शिकायत असत्य या दुर्भावनापूर्ण पाई जाती है, तो शिकायतकर्ता के विरुद्ध दंड का स्पष्ट प्रावधान नहीं है, जिससे कानून के दुरुपयोग की आशंका बढ़ सकती है और कैंपस में असंतोष का माहौल बन सकता है। बिलासपुर उपसमिति ने मांग की है कि नियमों में संशोधन कर आरोपित को पूरा पक्ष रखने का अवसर दिया जाए तथा झूठी शिकायत साबित होने पर शिकायतकर्ता पर भी कड़ा दंड तय किया जाए। संगठन का कहना है कि वे भेदभाव के खिलाफ हैं, लेकिन कानून सभी वर्गों के लिए समान और न्यायसंगत होना चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...