ChhattisgarhRaftaar News Cg

बकाया भुगतान का दबाव, युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, दाहिने हाथ कटा, मिला सुसाइड नोट…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले में बकाया रकम नहीं मिलने से परेशान एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। हादसे में उसका दाहिना हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लोकेश चंद्राकर (27) बेमचा गांव का रहने वाला है। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करता था। आरोप है कि अविनाश पर लोकेश के करीब 57 लाख रुपए बकाया थे, जो दीपावली के बाद से नहीं मिले। इसी कारण लोकेश मानसिक तनाव में था। मंगलवार रात लोकेश बेलसोंड़ा रेलवे ट्रैक पहुंचा और मालगाड़ी के सामने कूद गया। घटना की सूचना पर RPF और पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, बाद में परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। पुलिस को सुसाइड नोट, कॉल रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़ी डायरी मिली है। घटना से पहले लोकेश और अविनाश के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी, जिसमें लोकेश ने मरने की बात कही थी। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि आवेदन मिला है और यह लेनदेन से जुड़ा सिविल मामला प्रतीत होता है। जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...