BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनसनीखेज वारदात बॉयफ्रेंड ने शक के चलते प्रेमिका की कीचड़ में दबाकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय पूजा महंत की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में पूजा को खेत में धक्का देकर कीचड़ में सिर दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की लाश 27 जनवरी की सुबह बरगांव और पिपरा के बीच एक खेत में मिली थी। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की आशंका हुई। आसपास के CCTV फुटेज खंगालने पर घटना की कड़ियां जुड़ती चली गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा रात में घर लौटी थी, लेकिन तड़के बॉयफ्रेंड के फोन पर मिलने घर से निकली। पूछताछ में आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्र (28) ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे शक था कि पूजा किसी और से बात करती है और उसे समय नहीं देती थी। हत्या के बाद आरोपी को भगाने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्र (32) और दोस्त केशव चंद्र (34) ने मदद की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...