BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोटरसाइकिल चोरी और नकबजनी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, शातिर आरोपी सहित दो अपचारी बालक पकड़ाए, लाखों का माल जप्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और सूने मकानों में नकबजनी की घटनाओं पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी आयुष एक्का सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें एवं नकबजनी से जुड़ा लाखों रुपये का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, मोपका और संकरी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी और सूने मकानों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। जप्त सामग्री में बुलेट, पल्सर, जावा बाइक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान और चांदी के जेवरात शामिल हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...