Raftaar News Cg

BILASPUR: 10 शिव मंदिरों में तोडफोड़, तालाब में फेंका शिवलिंग, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कहां… शिवलिंग के नीचे सोना चांदी गड़े होने की लगी जानकारी, पुलिसकर्मियों को एसपी करेंगे पुरस्कृत……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एक ओर पूरा विश्व नवरात्रि व हिंदू नववर्ष जैसे महापर्व का हर्षाेंउल्लास से आयोजन कर रहा होता हैं, लेकिन बिलासपुर जिले में एक ऐसी घटना घट जाती हैं, जिससे हिन्दू धर्म के लोगों को भारी आहत पहुंचती हैं। हिंदू धर्म में पूज्यनीय शिवलिंग को ग्राम के ही एक आरोपी के द्वारा खंडित किया जाता हैं, कई शिवलिंग को गायब कर दिया जाता हैं, जिससे समूचा हिंदू समाज काफी निराश नजर आता हैं।

मामला हैं, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर का जहां से बीते रविवार को एक मामला सामने आता हैं, जिसमें 2 मंदिरो से शिवलिंग को खण्डित कर आधे हिस्से को गायब कर दिया जाता हैं। वहीं इसी तरह का दूसरा मामला सोमवार की रात का सामने आता हैं, जिसमें गांव के ही 8 शिव मंदिरो के शिवलिंग को खण्डित किया जाता हैं। घटना की जानकारी पुलिस को लगती हैं, सीपत पुलिस की टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा के साथ मौके पर पहुंचती हैं। जहां सर्च डॉग एवं कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपीयों की तालाश की जाती हैं। सुबह से देर रात तक की मशक्कत के बाद भी आरोपीयों का कोई सुराग नहीं मिल पाता। दूसरे दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम सेलर में ही कैंप लगाकर संदेहियो को पूछताछ की जाती हैं। विवेचना, पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान सेलर के ही फलगोपारा निवासी रविराज साहु पिता राजकूमार साहु उम्र 25 वर्ष का घटना को अंजाम दिए जाने का ठोस सबूत पाया जाता हैं। जिसके बाद आरोपी रविराज साहु को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ की जाती हैं, जिस दौरान आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जाता हैं, जिसके बाद सीपत पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं।

शिवलिंग के निचे सोना चांदी…. इसलिए तोड़ा शिवलिंग: आरोपी रविराज 

घटना के बाद ठोस सबूत पाए जाने पर सीपत पुलिस के द्वारा आरोपी रविराज साहु को गिरफ्तार कर लिया जाता हैं, जिसके बाद आरोपी से कड़ाई से पुछताछ की जाती हैं, जिस दौरान आरोपी बताता हैं, कि उसे शिवलिंग के नीचे सोना चांदी गड़े होने की जानकारी लगती हैं। जिसके लालच में वह गांव के 10 शिव मंदिरो में हथौड़ी लेकर पहुंचता हैं और शिवलिंगों में तोडफोड़ करता हैं और कई जगह से शिवलिंग को उखाड़कर तालाब के गहरे पानी के बीच फेंक देता हैं। आरोपी के बताए अनुसार सीपत पुलिस द्वारा शिवलिंगो को बरामद कर लिया गया हैं।

शिव मंदिरों में शिवलिंगों की हो गई पुनः स्थापना:-

इस घटना की जानकारी लगते ही मामले की जांच करने पहुंचीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने सरपंच धनंजय ठाकुर को मंदिरो में खण्डित शिवलिंग को पुनः स्थापना करने की बात कहीं। जिसके बाद सरपंच के द्वारा मंगलवार की शाम सभी शिव मंदिरो में शिवलिंग की पुनः स्थापना की गई। शिवलिंग के पुनः स्थापना के बाद अर्चना झा व सरपंच धनंजय ठाकुर सहित पुलिस टीम द्वारा शिवलिंगो में जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया।

20 दिन पहले भी हाई स्कूल में चोरी:-

सरपंच धनंजय ठाकुर ने बताया की क्षेत्र में चोरी की वारदात अभी काफी बढ़ा हुआ हैं, युवा वर्ग पूरे नशे की गिरफ्त में हैं, क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब बिक्री हो रही हैं, इन सब में अंकुश लगाना बहुत जरूरी हैं, क्योंकि ये भविष्य में समाज के लिए घातक हैं। 20 दिन पहले सेलर के शासकीय हाई स्कूल में चोरी हुआ, जिसमें लगभग लाखों का माल पार हुआ हैं। इस तरह के घटनाओं को देखते हुए पंचायत के द्वारा गांव के पूरे मोहल्ले के चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा।

मामलें को सुलझाने वाले ये पुलिसकर्मी होंगे एसपी के हाथों सम्मानित:-

घटना के बाद आरोपी की तालाश में जुटे थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र सिदार, निरीक्षक एसीसीयू बिलासपुर राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अजहरुद्दीन, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्शाल, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक सुरजीत सिंह जायसी, मुकेश सूर्यवंशी, धर्मेद्र कश्यप, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते के अथक प्रयास के बाद आरोपी पुलिस के कब्जे में पहुंचता हैं। इस तरह के बेहतर कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा इन पुलिस्कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...