BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; दर्दनाक सड़क हादसा, किसान की मौत……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम बरर में मंगलवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय किसान केवल पेंद्रो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने हादसे के पीछे इलाके में चल रहे अवैध रेत खनन और भारी वाहनों की तेज आवाजाही को जिम्मेदार बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटा–बेलगहना मार्ग पर रेत से भरे वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन खतरा बना रहता है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
