BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
डॉ. ए.के. दीक्षित को स्थायी रजिस्ट्रार नियुक्ति पर छात्र परिवार GGV ने दी बधाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGV) में डॉ. ए.के. दीक्षित की स्थायी रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्ति पर छात्र परिवार ने सोमवार को उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं। छात्रों ने कहा कि डॉ. दीक्षित की नियुक्ति विश्वविद्यालय समुदाय के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और कार्यकुशलता से विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ेगा..ऐसी उम्मीद जताई गई। बधाई देने पहुंचे छात्र परिवार GGV में संस्कार शुक्ला, युवराज सिंह ठाकुर, अविनाश सिंह, देवराज अहिरवार, हर्ष मनिकपुरी, हर्षित राय, आशीष रावत, अविरल पंसारी सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
