निजात अभियान: सिविल लाइन पुलिस ने गार्डन में चलाया अभियान…! कठपुतली दिवस पर कठपुतली शो के जरिए दिया गया नशा मुक्ति का संदेश…?


बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) मॉर्निंग वाक पर कंपनी गार्डन में घूम रहे लोगो को बिलासपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान की जानकारी देने व लोगो को इस संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। सुबह सुन्दर निजात के इस प्रयास की सभी ने सराहना की व निश्चित रूप से जन सहयोग से बिलासपुर शहर को नशा से मुक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही ऐसे लोग जो नशे की आदत से निजात पाना चाहते है, उनको भी सामने लाकर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए भी सहमति दी।

उपस्थित लोगों ने योग व मैडिटेशन के साथ रोजाना सुबह की एक्सरसाइज के बीच बिलासपुर पुलिस के निजात को भी समझा, तनाव कम करने के लिए नशा के सहारा लेने को हतोत्साहित करने पर एक मत हुए। गुरुकुल कोचिंग सेंटर में नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार एवं निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य द्वारा काम्प्टीशन की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को निजात अभियान के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। नशा मुक्मुक्ति हेतु जागरूक किया गया।

कठपुतली शो के जरिये नशा मुक्ति का दिया संदेश:-
विश्व कठपुतली दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नेहरू चौक, थाना सिविललाइन व प्रोग्रेसिव कान्वेंट स्कूल में निजात के कांसेप्ट से जनता को रूबरू कराने का प्रयास किया गया। एसपी संतोष कुमार के द्वारा निजात सांग के साथ पपेट शो की सराहना करते हुए नशे के विरुद्ध अभियान में जनता को जागरूक करने में यह निश्चित रूप से सहायक व सार्थक होने की बात कही गई। किरण मोइत्रा के द्वारा पपेट शो के जरिये बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध निजात अभियान को समझाया गया। नेहरू चौक व सिविल लाइन, प्रोग्रेसिव कान्वेंट स्कूल में कठपुतली प्रदर्शन से रेखांकित किया गया।



