ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेंदवे की हत्या, दूसरे जगह शिकार कर जंगल लाकर छोड़ने की आशंका……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खैरागढ़-डोंगरगढ़ अंचल के जंगलों में जैव विविधता पर संकट गहराता जा रहा है। वन विभाग की कमजोर निगरानी के बीच अवैध घुसपैठ और शिकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा और बेहद चिंताजनक मामला वन ग्राम बनबोड़ क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक वयस्क तेंदुए की निर्ममता से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खैरागढ़ वनमंडल के कोपेनवागांव–मुढ़ीपार क्षेत्र में राजस्व भूमि पर तेंदुए का शव संदिग्ध हालात में मिला। ग्रामीणों ने शव देख तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेंदुए के चारों पैरों के नाखून, पंजे और जबड़े के दांत काटकर ले जाए गए हैं। यह संकेत साफ तौर पर संगठित अवैध शिकार की ओर इशारा करता है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र को सुरक्षा बलों के साथ सील कर दिया गया है और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है। आसपास के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वन परिक्षेत्राधिकारी आर.के. टंडन ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और अवैध शिकार की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए की हत्या की खबर से इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो खैरागढ़-डोंगरगढ़ के जंगलों से वन्यजीवों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से ठोस कार्रवाई और स्थायी निगरानी तंत्र लागू करने की मांग की है, ताकि जंगलों में बेखौफ घूम रहे शिकारियों पर प्रभावी लगाम लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...