ChhattisgarhRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम विवाद, स्कूल दबाव और प्रताड़ना का आरोप, 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मुलमुला थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृत छात्र के कमरे से मिले सुसाइड नोट में स्कूल से जुड़े कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक की पहचान आरसमेटा गांव निवासी कमलेश जायसवाल (18) के रूप में हुई है। वह न्यूवोको पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौके से चार पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि स्कूल की एक जूनियर छात्रा से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। उस पर पैसे और मोबाइल रिचार्ज कराने का दबाव बनाया गया। बाद में उसी छात्रा ने उस पर झूठे आरोप लगाए, जिसके बाद स्कूल के सीनियर छात्रों से मारपीट करवाई गई। छात्र ने स्कूल प्राचार्य सुमंतो विश्वास और शिक्षक अनुपम पाल पर उसकी बात न सुनने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। कमलेश ने यह भी लिखा कि उसने खुद को निर्दोष बताया और सबूत होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। बार-बार अपमान और दबाव के कारण वह मानसिक तनाव में चला गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। मृतक के पिता नारायण प्रसाद जायसवाल ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन पिछले दो साल से उनके बेटे को प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मामले की जांच मुलमुला पुलिस कर रही है। प्राथमिक कार्रवाई के तहत न्यूवोको पब्लिक स्कूल के प्राचार्य और संबंधित शिक्षक को हटा दिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...