BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में किन्नर समुदाय की पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तन्नू किन्नर के रूप में हुई है। घटना के बाद किन्नर समुदाय में आक्रोश है और लोगों ने आरोपी रिया किन्नर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोंकी गांव में किन्नर समुदाय के कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तन्नू किन्नर और रिया किन्नर के बीच विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद तन्नू किन्नर अचेत अवस्था में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि उसकी नाक से खून निकल रहा था और गले पर निशान भी थे। इसके बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....