BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; चिंगराजपारा में गंधर्व समाज ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज के सामाजिक भवन में 77वां गणतंत्र दिवस सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल देशप्रेम से भर गया। मुख्य अतिथि गृह क्षेत्र न्यायाधीश प्रभाकर ग्वाल ने संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष कौशिल्या सागर और सचिव राजकुमार गंधर्व ने समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और जयघोष के साथ हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
