ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने ध्वजारोहण किया। बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान और सीआईएसएफ व छात्रों की परेड ने समारोह को आकर्षक बनाया। अपने संबोधन से स्वपन कुमार मंडल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा, बेहतर उत्पादन और देश के विकास में एनटीपीसी की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 800 मेगावाट की निर्माणाधीन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अलग-अलग विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अधिकारी-कर्मचारी, सीआईएसएफ जवान, संगवारी महिला समिति की सदस्याएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...