ChhattisgarhRaftaar News Cg

मुंगेली; प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर गिरा, एक छात्रा का सिर फटा, दूसरी घायल……

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) विकासखण्ड मुंगेली के बरदुली स्थित प्राथमिक शाला भवन में बड़ा हादसा हो गया। कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में तीसरी कक्षा की छात्रा हिमांचुका दिवाकर का सिर फट गया, जबकि हंसिका दिवाकर को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायल छात्राओं को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह हादसा जिले के स्कूल शिक्षा विभाग के भवनों की मरम्मत और रखरखाव के दावों की पोल खोलता है। बरदुली प्राथमिक शाला का जर्जर छत लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहा था, लेकिन समय पर सुधार न होने के कारण यह घटना हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...